जिले में डेंगू और वायरल बुखार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में बुखार से पीड़ित एक महिला की जांच रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई। महिला को इलाज के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा बढ़कर 47 हो गया है।
मौसम में आ रहे बदलाव के चलते जिले में लगातार डेंगू, वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम, खांसी व अन्य संचारी रोग पांव पसारते जा रहे हैं। बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शहर के आगरा रोड स्थित आवास-विकास कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय महिला को बीते दो दिन से बुखार आ रहा था।
महिला ने निजी चिकित्सक से दवा ली, लेकिन इसके बाद भी कोई आराम नहीं मिला। बुधवार को महिला ने अपनी जांच कराई गई। जांच उसकी रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई। महिला को इलाज के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।