फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा घायल

Sat, 15 Feb 2025 01:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सुमन बेटे लवकेश के साथ बाइक पर अपने गांव इगलास जा रही थी। रास्ते में वेदई के बंबा के पास सादाबाद की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुमन की मौके पर मौत हो गई, बेटा घायल हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-अलीगढ़ रोड पर एक अज्ञात ट्रक की टक्कर से 14 फरवरी को बाइक सवार महिला की मौत हो गई। बाइक चला रहा बेटा घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


खंदौली क्षेत्र के गांव मलूपुर निवासी निवासी लाखन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया है कि 14 फरवरी को उसकी 40 वर्षीय पत्नी सुमन बेटे लवकेश के साथ बाइक पर अपने गांव इगलास जा रही थी। रास्ते में वेदई के बंबा के पास सादाबाद की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुमन की मौके पर मौत हो गई, बेटा घायल हो गया। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सीएचसी से पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें