फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: देहरादून व ऋषिकेश के लिए चलने लगीं दो बसें

Sat, 15 Feb 2025 01:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम के हाथरस डिपो ने हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादूर मार्ग पर दो बसों का संचालन शुरू कर दिया है। पहले इन मार्गाें पर दो एसी बसों का संचालन किया जा रहा था, जिन्हें दो माह पूर्व हटा दिया गया था।
विज्ञापन


डिपो अधिकारियों ने इस मार्ग पर एसी बसों का संचालन नुकसान होने के कारण बंद किया गया था। बसों की कमी के चलते इस मार्ग पर अन्य बसों का संचालन शुरू नहीं किया जा सका था। अब मुख्यालय से 19 नई बसें मिलने के बाद इनमें से दो बसों को इस मार्ग पर लगाया गया है। हर रोज शाम करीब सात बजे यह बसें पहले आगरा होते हुए देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार के लिए रवाना की जा रही हैं। इन बसों के संचालन से अब आम यात्रियों को अलीगढ़ तक की दौड़ नहीं लगानी होगी। एआरएम इरफान अहमद ने बताया कि जल्द ही कई और मार्गाें पर नई बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें