एक महिला किसी तहर से 500 किमी दूर गांव पीहुरा पहुंची। काफी देर बाद उसने केवल अपने गांव एवं थाना आदि का पता बताया । उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी । ग्रामीणों ने महिला के बारे में कस्बा पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद सहपऊ पुलिस ने महिला के बताए हुए थाना अंतू में वीडियों कॉल कर महिला को दिखाया ।
प्रतापगढ़ के अंतू थानातंर्गत गांव नेवादा गोराडाडा की महिला रास्ता भटकर 500 किमी दूर हाथरस के सहपऊ थानातंर्गत गांव पीहुरा पहुंच गई। पुलिस ने उसके परिजनों को कोतवाली में बुलाकर उसे सौंप दिया ।
विज्ञापन
20 मई की दोपहर में एक महिला किसी तहर से गांव पीहुरा पहुंच गई। काफी देर बाद उसने केवल अपने गांव एवं थाना आदि का पता बताया । उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी । ग्रामीणों ने महिला के बारे में कस्बा पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद सहपऊ पुलिस ने महिला के बताए हुए थाना अंतू में वीडियों कॉल कर महिला को दिखाया ।
महिला को देख थाना अंतू पुलिस ने बताया कि इस महिला की थाने में गुमशुदगी दर्ज है। थााना अंतू पुलिस ने महिला के परिजनों को सहपऊ थाने भिजवाया । ग्रामीणों ने महिला को पुलिस के हवाले कर दिया । 21 मई की सुबह पुलिस के साथ महिला का पति पीहुरा पहुंचा ।
विज्ञापन
कोतवाली में आकर उसने बताया कि उसका नाम विनोद कुमार विश्वकर्मा है । यह महिला उसकी पत्नी शीला देवी है । वह दिमाग से कमजोर है। उसका इलाज चल रहा है। कस्बा पुलिस ने उसके साथ आई पुलिस से बातचीत की। महिला को उसके पति को सौंप दिया गया। महिला 500 किमी से अधिक की दूरी तय कर कैसे सहपऊ पहुंची, यह अभी पता नहीं चला है।