आरोपियों ने बताया कि वह अलीगढ़, हाथरस, आगरा, मथुरा आदि जनपदों से बाइकों को चोरी करते हैं। इसके उपरांत चोरी की गई बाइकों की नंबर प्लेट बदलकर बेच देते हैं। बाइक बेचने से जो भी रुपये प्राप्त होते हैं, उन्हें आपस में बराबर-बराबर बांट लेते हैं और अपने शौक-मौज में खर्च करते हैं।
थाना कोतवाली सासनी पुलिस व स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने 20 मई को चेकिंग के दौरान संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बसगोई मोड़ से अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने चोरी के एक स्कूटी सहित सात वाहन बरामद किए हैं।
विज्ञापन
आरोपियों ने अपने नाम गुलशन वाल्मीकि पुत्र भगवानदास, निवासी डौकी थाना डौकी जिला आगरा, कैलाश उपाध्याय पुत्र संजय उपाध्याय, निवासी गांव तूरी थाना इगलास जिला अलीगढ़ व सूरज चौधरी पुत्र अर्जुन सिंह निवासी रनसुरा थाना इगलास जिला अलीगढ़ बताया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने छह बाइक और एक स्कूटी सहित सात वाहन बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह अलीगढ़, हाथरस, आगरा, मथुरा आदि जनपदों से बाइकों को चोरी करते हैं।
इसके उपरांत चोरी की गई बाइकों की नंबर प्लेट बदलकर बेच देते हैं। बाइक बेचने से जो भी रुपये प्राप्त होते हैं, उन्हें आपस में बराबर-बराबर बांट लेते हैं और अपने शौक-मौज में खर्च करते हैं। आरोपियों के कब्जे व निशानदेही पर आगरा, अलीगढ़, मथुरा व बुलंदशहर से चोरी की हुई बाइकें बरामद हुई हैं।