संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मधुगढ़र रेलवे फाटक के पास एक वृद्ध महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह दूध देेने के लिए जा रही थी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पंचनामा भरने के बाद परिवार के लोग बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव ले गए।
शुक्रवार की सुबह जैतून बेगम (53 वर्ष) पत्नी मुन्ना निवासी मोहल्ला नई दिल्ली रुकमणी नगर दूध लेने के लिए मधुगढ़ी की तरफ जा रही थी। इसी बीच रेलवे लाइन पार करते वक्त वह ट्रेन की चपेट में आ गईं। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। हादसे की सूचना के बाद मृतक के परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए और पंचनामा भरवाकर शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही घर ले गए।