न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के अलीगढ़ रोड स्थित कॉलोनी निवासी शिक्षिका की बुखार के चलते मौत हो गई। उन्हें कई दिनों से बुखार आ रहा था। अचानक उनकी हालत बिगड़ी और फिर परिजन उन्हें किसी डॉक्टर के पास ले गए, जहां शिक्षिका को मृत घोषित कर दिया गया।
शहर की कान्हा विहार कॉलोनी निवासी शिक्षिका राजकुमारी विकास खंड सासनी के उच्च प्राथमिक विद्यालय दयानतपुर में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात थीं। बताया जा रहा है कि उन्हें पिछले कई दिनों से बुखार की समस्या थी।
उनका इलाज भी किसी डॉक्टर के चल रहा था। शुक्रवार की सुबह शिक्षिका की हालत अचानक ज्यादा बिगड़ गई। परिजन उन्हें किसी डॉक्टर के पास ले गए, जहां पर शिक्षिका को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिजन रोने-बिलखने लगे।