फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: परिवार में हुआ झगड़ा, संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Thu, 26 Sep 2024 06:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मृतका कुसुम के मायके वालों का कहना है कि 25 सितंबर को कुसुम का झगड़ा परिवार में हो गया था। इसी बात को लेकर कुसुम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
मुरसान कोतवाली - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में मुरसान क्षेत्र के गांव का ककरावली में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची मुरसान पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार कैलाशी निवासी ककरावली मुरसान की शादी करीब 8 साल पहले 27 वर्षीय कुसुम निवासी गांव राजपुर थाना हाथरस जंक्शन से हुई थी। कुसुम पर दो बच्चे हैं। कुसुम के मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि कुसुम के एक बहन की शादी भी ककरावली गांव में कैलाशी के परिवार में हुई थी। 25 सितंबर को कुसुम का झगड़ा परिवार में हो गया था। इसी बात को लेकर कुसुम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें