फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू

Sun, 26 Oct 2025 10:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली मुरसान, हाथरस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरसान क्षेत्र के गांव गुठलीपुर में 11 अक्तूबर की सुबह एक महिला रेखा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई  मौत के मामले में आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन


गांव नगला सहतू थाना बलदेव मथुरा निवासी राजकुमार ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी बहन रेखा की शादी 30 अप्रैल 2012 को गोपाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी गुठलीपुर मुरसान के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी होने के कुछ दिन बाद से ही उसका बहनोई गोपाल बहन रेखा को परेशान करने लगा था, जिसके कारण रेखा परेशान होकर मायके घर आ गई थी। वह नशे का आदी है। लोगों के समझाने और गोपाल के अपनी जमीन रेखा के पुत्र ईशान्त व भानु के नाम करने के समझौते के बाद वह वापस गई थी। 

आरोप है कि फिर भी गोपाल ने नशा करना नहीं छोड़ा। गोपाल ने बताया कि 11 अक्तूबर की सुबह छह बजे गोपाल अपने लड़के भानु को उपचार के लिए अलीगढ़ लेकर चला गया था। उसके जान के बाद एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उसकी बहन ने आत्महत्या कर ली है। वह गांव में पहुंचे तो शव आंगन में पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें