फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras District Bar Association: मतदान 14 नवंबर को, अध्यक्ष पद के लिए हुआ एक नामांकन

Sun, 26 Oct 2025 06:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान 14 नवंबर को सुबह 9:30 बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक होगा। 14 नवंबर को ही मतगणना होगी।
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करते अजय भारद्वाज - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का वर्ष 2025-26 के लिए चुनाव 14 नवंबर को संपन्न होगा। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि 26 अक्तूबर को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र अजय कुमार भारद्वाज द्वारा दाखिल किया गया है। 

विज्ञापन


चुनाव संचालन समिति के अधिकारियों ने बताया कि चुनाव के लिए नामांकन फॉर्म 30 अक्तूबर तक भरे जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच एवं आपत्तियों पर विचार तीन नवंबर शाम तीन बजे तक होगा। नामांकन पत्र वापसी चार नवंबर को दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक होगी। 

मतदान 14 नवंबर को सुबह 9:30 बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक होगा। 14 नवंबर को ही मतगणना होगी। इस मौके पर चुनाव अधिकारी दिगंबर सिंह सिसोदिया, रविंद्रपाल सिंह, प्रवीण कुमार उर्फ पिंटू चौधरी, कृष्णकांत शर्मा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें