फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, नाले की पटरी पर औंधे मुंह पड़ा मिला था महिला का शव

Fri, 13 Feb 2026 06:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अनिशा का शव घर से 50 मीटर दूर नाले की पटरी पर औंधे मुंह पड़ा मिला था। महिला रात शौच के लिए गईं थीं। सुबह उनका शव मिला, जिसको वह उठाकर घर ले आए। 
 
विज्ञापन
मृतका अनिशा, जांच करती पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहपऊ क्षेत्र के गांव दौहई में 12 फरवरी सुबह छह बजे महिला का शव नाले में औंधे मुंह पड़ा मिला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक बताया गया है।

विज्ञापन


सहपऊ क्षेत्र के गांव दौहई में अनिशा (50) पत्नी सौखी खां की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। सीओ अमित पाठक ने बताया कि 12 फरवरी की सुबह अनिशा का शव घर से 50 मीटर दूर नाले की पटरी पर औंधे मुंह पड़ा मिला था। परिजनों ने बताया था कि वे बुधवार की रात शौच के लिए गईं थीं। सुबह उनका शव मिला, जिसको वह उठाकर घर ले आए। 
यह भी पढ़ें... Hathras News: नाले में औंधे मुंह पड़ा मिला महिला का शव, छह माह पूर्व कैंसर से हो चुकी पति की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के किसी व्यक्ति की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया। मृतक महिला के पति का छह माह पूर्व कैंसर से निधन हो चुका है। दोनों बेटे बाहर किसी ईंट भट्ठे पर काम करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें