फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी की बात करने पर महिला ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी शादी की बात करने पर महिला ने किया हंगामा
विज्ञापन

मुरसान के एक कोल्ड स्टोरेज परिसर में घंटों चला ड्रामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मुरसान में सादाबाद रोड स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के परिसर में खासा हंगामा हुआ। कोल्ड स्टोरेज पर काम करने वाला युवक अपनी पत्नी की शादी दूसरे युवक से कराने की बात करने लगा। इसके बिरोध करते हुऐ महिला ने हंगामा कर दिया। हालांकि मुरसान पुलिस ने इस तरह की किसी भी घटना से अनभिज्ञता जताई है।
बताते हैं कि सादाबाद रोड स्थित एक कोल्ड स्टोरेज पर सासनी के गांव का रहने वाला एक युवक काम करता है। युवक कुछ समय पहले बंगाल से एक युवती को अपने साथ ले आया था। जिससे उसने शादी कर ली। महिला का आरोप है कि उसके पति ने कई महीनों तक उसे गुजरात में छिपाकर रखा। गुजरात में पति ने उसके बच्चे को जन्म से पहले से ही मरवा दिया था। युवक के परिजनों ने भी जब तक युवक की दूसरी शादी की बात कहीं से पक्की कर ली।
विज्ञापन

युवक को जब लगा कि यह महिला अब उसका पीछा नहीं छोडेगी तो युवक उसे गांव ले जाने के बहाने आगरा ले आया और स्टेशन के आसपास उसे छोड़कर अपने गांव भाग आया। लेकिन महिला ने किसी तरह गांव का पता लगा लिया। जिसके चलते महिला शनिवार को पुलिस लेकर सासनी में इस युवक के गांव पहुंच गई। महिला के साथ पुलिस को घर पर देख युवक चकित रह गया। जब महिला ने युवक के परिवारीजनों को सारी बातें बतायीं तो परिजनों ने पुलिस के आगे युवक की दूसरी शादी करने की बात से इंकार कर दिया और उस महिला को युवक के साथ रखने की बात कही। लेकिन रविवार को युवक मुरसान कोल्ड स्टोरेज पर आ गया और महिला से दूसरी शादी करने का बात करने लगा। जिसके चलते कोल्ड के पास हंगामा हो गया। हंगामा होता देख युवक व उसका पिता महिला को कोल्ड परिसर में ले गए।
विज्ञापन

महिला ने लोगों को बताया कि उसका पति अपनी व उसकी भी दूसरी शादी कराने की जिद कर रहा है। विरोध करने पर उसने अपने पिता को भी बुला लिया और दोनों ने उसे मारापीटा है। महिला ने लोगों को बताया कि इस युवक ने झूठ बोलकर उससे शादी की थी। इस पर लोगों ने उसे पुलिस से शिकायत करने को कहा। वैसे कोतवाली प्रभारी सत्य प्रकाश का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत आने पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें