फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पर्स से नकदी पार करने वाली महिला गिरफ्तार, महिलाओं संग बैठकर ऐसे चुरा लेती थी सामान

Thu, 08 Feb 2024 08:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

चूड़ी की दुकान पर महिलाओं के संग बैठकर महिला ने पर्स को काटकर उसमें रखी नकदी व आधार कार्ड चोरी कर लिये। पुलिस ने मामले में महिला को चोरी की गई नकदी, आधार कार्ड, पर्स सहित गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
महिला चोरी के आरोप में पकड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस शहर के कमला बाजार बागला मार्ग स्थित एक दुकान से एक महिला के पर्स से नगदी व आधार कार्ड चोरी करने के आरोप में कोतवाली सदर पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार महिला के कब्जे से चोरी किए 8510 रुपये नकद, एक आधार कार्ड व पर्स बरामद किया है।

विज्ञापन


कोतवाली सदर क्षेत्र के सरक्यूलर रोड चमन गली निवासी चेतन वर्मा ने बुधवार को कोतवाली सदर में तहरीर देते हुए कहा था उनकी पत्नी शहर के कमला बाजार बागला मार्ग पर एक दुकान पर चूड़ी खरीदने गई थीं। तभी एक महिला ने उसके पर्स को काटकर उसमें रखी नकदी व आधार कार्ड चोरी कर लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरु कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने बताया कि 3 फरवरी को वह कमला बाजार बागला मार्ग पर आई थी। वहां चूड़ी की दुकान पर महिलाओं की काफी भीड़ हो रही थी। भीड़ का फायदा उठाकर वह महिलाओं के बीच बैठ गई थी । महिलाएं चूड़ियां खरीदने में व्यस्त थीं। तभी उसने अपने बराबर में बैठी एक महिला का प्लास्टिक का थैला काटकर उस में से एक छोटा पर्स (जिसमें आधार कार्ड व करीब दस हजार रुपये थे) चोरी कर लिए थे, जिसमें से कुछ रुपये खर्च कर लिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें