संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 48वां जन्मदिन नगर में सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। कहीं केक काटा गया तो कहीं मरीजों को फल बांटकर उनकी लंबी आयु की कामना ईश्वर से की गई। इस दौरान अखिलेश यादव को फिर से सीएम बनाने का संकल्प भी सपा कार्यकर्ताओं ने लिया।
पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल के हाथरस रोड स्थित आवास पर पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल और सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी भाजुद्दीन, जिला महासचिव जैनुद्दीन चौधरी ने संयुक्त रूप से केक काटा। अखिलेश को फिर से प्रदेश का सीएम बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं को केक बांटा गया।
इस मौके पर मोंटू चौधरी, मुहर सिंह, हाफिज शफीकुद्दीन, मंसूर अहमद, चंदन अग्रवाल, राकेश पाठक, पूरन सिंह कुशवाहा, चौधरी भगत सिंह, केलाश ठेनुआं, अवधेश चौधरी, सुभाष चौधरी, केके प्रधान, बीनू चौधरी, ठाकुर मलखान सिंह, मन्ना चौधरी, कजरौठी प्रधान महाराज सिंह, साकेत चौधरी, खोनू, पौना काका, हरभजन प्रधान, पवन गोस्वामी, राकेश पाठक आदि थे।