फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सुबह बहन विदा हुई, शाम को भाई की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम चिरावली में मई बिसावर रोड पर बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे बाइक सवार एक युवक में तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार युवक को उपचार के लिए आगरा ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम चिरावली निवासी हंवीर सिंह के यहां बुधवार को उसकी बेटी की शादी थी और बृहस्पतिवार की सुबह बरात विदा हुई थी। बृहस्पतिवार की शाम को शादी के लिए एकत्रित किए गए सामान को वापस करने के लिए हंवीर सिंह का 23 वर्षीय बेटा रामवीर उर्फ रामू गांव मई गया था और मई से वापस अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के निकट पहुंचा तो पीछे से आ रही एक बोलेरो गाड़ी ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

गांव के पूर्व प्रधान प्रेमवीर सिंह ने बताया कि बोलेरो ने बाइक को इतनी तेज टक्कर मारी कि बाइक सवार उछल कर एक मकान की दीवार से जा टकराया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आईं। उसका एक पैर भी टूट गया। बाइक सवार घायल युवक को परिजन तत्काल ही उपचार के लिए आगरा ले गए, लेकिन बताते हैं कि घायल रामवीर की मौत हो गई। इससे परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पूर्व प्रधान के मुताबिक मृतक रामवीर का भी रिश्ता तय हो चुका था।
विज्ञापन

करीब दो तीन माह बाद इसकी भी शादी होनी थी। इधर, दुर्घटना के बाद चालक बोलेरो गाड़ी को लेकर गांव बिलारा की तरफ भागा और वहीं बोलेरो को छोड़कर भाग गया। एसएचओ डीके सिसौदिया ने बताया कि गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें