फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जंगली सूअर ने घर में घुसकर किया हमला, दो चचेरी बहनें हुईं घायल

Mon, 06 Nov 2023 10:34 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के एक गांव में जंगली सूअर घुस गया। सूअर ने दो घरों में घुसकर दो चचेरी  बहनों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों बहनें घायल हो गईं।
विज्ञापन
जंगली सूअर के हमले में घायल चचेरी बहनें - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के सहपऊ क्षेत्र के गांव इंसौदा में 5 नवंबर की शाम अचानक एक जंगली सूअर गांव में घुस आया। जंगल सुअर गांव में हरिओम एवं मुकेश चौहान दोनों सगे भाइयों के घर में घुस गया । उस समय घर में मौजूद मुकेश चौहान की 25 वर्षीय विवाहिता सरिता एवं हरिओम की 18 वर्षीय पुत्री दिव्या पर सुअर ने हमला कर दिया। सुअर ने हमला करर उनको बुरी तरह से घायल कर दिया । घर में सूअर के हमले को देख अन्य मौजूद महिलाएं बचने के लिए शोर मचानें लगीं । 

विज्ञापन


महिलाओं के शोर की आवाज सुनकर वहां पर ग्रामीण इकट्ठे हो गए । उन्होंने लाठी ,डंडों के साथ डंडों में कपड़ा लपेट कर उसमें आग लगाकर बड़ी मुश्किल से उस जंगली सूअर को वहां से भगाया । जंगली सूअर द्वारा किसी गांव के अंदर घूस कर इस प्रकार हमला करना पहली घटना है । पहले वह खेतों पर ही काम कर रहे मजदूरों एवं किसानों पर हमला करते थे। 

इस प्रकार के हमले से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। उनका कहना है कि सर्दी के मौसम में ही जंगली सूअर अपनी गुफाओं से निकल आते है और खेतों में खड़ी फसल आलू की फसल को काफी नुकसान पहुंचाते हैं । इसके साथ ही कभी-कभार हिंसक भी हो जाते हैं। जंगली सूअर अब गांवऔर घर में घुस कर लोगों पर हमला कर रहे हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें