फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मृतक बीएलओ की पत्नी को मिली शिक्षा विभाग में नौकरी, स्कूल में बनाया चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी

Sat, 06 Dec 2025 12:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

शिक्षक की तैनाती प्राथमिक विद्यालय नावली लालपुर में थी। वह बूथ संख्या एक के बीएलओ थे। वह ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी घटना हो गई।
विज्ञापन
मृतक शिक्षक कमल कांत शर्मा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहायक अध्यापक कमलकांत शर्मा की मौत के चार दिनों के अंंदर ही शिक्षा विभाग ने उनकी पत्नी नीलम शर्मा को नौकरी दे दी है। 2 दिसंबर को कमलकांत की सिकंदराराऊ स्थित घर में गिरने से मौत हो गई थी, परिजनों का कहना था कि वे एसआईआर कार्य के चलते दबाव में थे।

विज्ञापन


बीएसए स्वाति भारती ने बताया कि 5 दिसंबर को मृतक शिक्षक की पत्नी नीलम शर्मा को मृतक आश्रित कोटे में उच्च प्राथमिक विद्यालय बालक, नगर क्षेत्र सिकंदराराऊ में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नियुक्ति दी गई है। पारिवारिक पेंशन व ग्रेच्युटी के भुगतान के लिए पत्रावली अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन आगरा मंडल को भेजी गई है।

बता दें कि शिक्षक एवं बीएलओ कमलकांत की अचानक मौत होने से प्रशासन में खलबली मच गई थी। डीएम और एसपी सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचकर परिवार के दुख में शामिल हुए थे। शिक्षक की तैनाती प्राथमिक विद्यालय नावली लालपुर में थी। वह बूथ संख्या एक के बीएलओ थे। वह ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी घटना हो गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने मृतक आश्रित कोटे में नौकरी देने के साथ परिवार को एक दिन का वेतन देने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें