सासनी स्टेशन के सरकारी क्वार्टर में बुधवार को एक रेलवे कर्मी की पत्नी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
25 वर्षीय राजकुमारी आकाश सागर की पत्नी थीं। आकाश सागर निवासी शेख नगला सिकंदराराऊ सासनी स्टेशन पर सामान उठाने वाले कर्मी के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार को आकाश सागर शाम 4:00 बजे ड्यूटी पर गए थे। इसके बाद राजकुमारी ने बच्चों को क्वार्टर से बाहर निकाल दिया। बाद में कमरे में कूलर पर चढ़कर फंदे पर लटककर जान दे दी।
बच्चों ने कुंडी न खुलने पर अपने पिता को बताया। पति ने जंगले से देखकर स्टेशन मास्टर को सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने कोतवाली पुलिस और जीआरपी पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा। राजकुमारी की शादी आठ साल पहले इगलास क्षेत्र के सरकोशिया गांव में हुई थी। युवक के परिजनों ने मायके पक्ष को घटना की जानकारी दी है। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।