फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
पत्नी हत्या आरोपी को जेल भेजती कोतवाली पुलिस। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

पत्नी की हत्या के आरोपी कोतवाली के गांव महामई सलावत नगर निवासी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह बाजार में वाहन के इंतजार में खड़ा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रेम सिंह पुत्र राजवीर सिंह निवासी हरनोखा थाना परोर शाहजहांपुर ने 11 जुलाई को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री सोनी की शादी 2014 में गांव निवासी श्रवण चौहान पुत्र गजेंद्र सिंह से हुई थी। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वाले उसकी हत्या कर शव को घर में छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तथा नामजदों की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पति श्रवण कुमार अलीगढ़ जीटी रोड स्थित पंत चौराहे पर बने प्रतीक्षालय में खड़ा है तथा बाहर जाने की फिराक में है। सूचना पर कोतवाल प्रवेश राना तथा उपनिरीक्षक श्यामपाल सिंह ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें