फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कनेक्शन के नाम पर 20 हजार रुपये मांगने का जेई पर लगा आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एक जेई पर मंगलवार को कनेक्शन देने की एवज में 20 हजार रुपये मांगने का एक उपभोक्ता ने आरोप लगाया है। विभागीय अधिकारियों ने मामले की जांच की तो पता चला कि यह वहीं कनेक्शन है, जिसे दूरी अधिक होने के चलते खारिज कर दिया गया है। तब जाकर मामला शांत हुआ।
उल्लेखनीय है कि गांव सोखना में एक उपभोक्ता के दो घर हैं। उपभोक्ता ने ऑनलाइन एक कनेक्शन के लिए आवेदन किया। कनेक्शन के लिए जेई तोषीश कुमार ने सर्वे किया, जिसमें खंभे से घर की दूरी 110 मीटर थी। इस कनेक्शन को 23 जुलाई को विभागीय अधिकारियों ने खारिज कर दिया। अब इस उपभोक्ता द्वारा जेई पर कनेक्शन देने की एवज में 20 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने मामले की जांच भी कर ली है। आरोप गलत साबित हो रहा है। एक्सईएन खानचंद्र का कहना है कि एक उपभोक्ता ने कनेक्शन लिए आवेदन किया था, जिसके दो घर हैं। उसने जिस जगह कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, उस जगह पर कनेक्शन नहीं लेकर दूसरी जगह कनेक्शन लगवा रहा था। इस कारण खारिज भी कर दिया। कनेक्शन नहीं दिया तो जेई पर पैसे मांगने का आरोप लगाया गया है। यह आरोप बिल्कुल झूठा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें