फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Road Accident: लोडर और मोपेड की आमने-सामने भिड़ंत, पत्नी की मौत, पति सहित दो घायल

Tue, 05 Mar 2024 08:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पति-पत्नी मोपेड से ससुराल गए थे। शाम को दोनों मोपेड से वापस अपने गांव जा रहे थे। तभी इगलास रोड गांव बिछिया के निकट सामने से आ रही मैजिक लोडर से मोपेड की भिड़त हो गई। दुर्घटना में पति-पत्नी व मैजिक लोडर सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर घायल पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास रोड स्थित गांव बिछिया के निकट 5 मार्च की शाम को मोपेड और मैजिक लोडर में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में मोपेड सवार दंपती में से पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति और मैजिक लोडर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल लाया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


कोतवाली इगलास क्षेत्र के गांव बिसावली हेमंत पुत्र राधेश्याम की शहर के बालापट्टी में ससुराल है। कुछ समय पहले हेमंत के ससुर का निधन हुआ था। 5 मार्च को वह 35 वर्षीय अपनी पत्नी रेखा देवी के साथ मोपेड से ससुराल बालापट्टी आया था। शाम को हेमंत व उसकी पत्नी रेखा देवी मोपेड से वापस अपने गांव जा रहे थे। तभी इगलास रोड गांव बिछिया के निकट सामने से आ रही मैजिक लोडर से मोपेड की भिड़त हो गई। दुर्घटना में हेमंत उसकी पत्नी रेखा व मैजिक लोडर सवार सुशील पुत्र राजू निवासी हरीपुर थाना हाथरस जंक्शन गंभीर रूप से घायल हो गए। 

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आनन-फानन घायलों को उपचार के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भिजवाया। जहां चिकित्सक ने रेखा को मृत घोषित कर दिया, जबकि हेमंत व सुशील की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जानकारी होने पर मृतक के परिजन भी बागला संयुक्त जिला अस्पताल पहुंच गए और करुण क्रंदन शुरू कर दिया। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने मृतक का शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें