फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हैंडपंप ठीक करते समय उतरा करंट, युवक की मौत

Sat, 09 Aug 2025 02:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे गांव शाहजहांपुर बैजना निवासी बंटी (35) हैंडपंप ठीक करते समय करंट की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन




गांव निवासी राजेश कुमार अपना हैंडपंप ठीक कर रहे थे। इसी दौरान अपने खेतों की ओर जा रहे बंटी पुत्र बाबू सिंह को उन्होंने मदद के लिए बुला लिया। दोनों मिलकर हैंडपंप के अंदर की सरिया निकालने लगे। इसी दौरान ऊपर उठी सरिया हाईटेंशन लाइन से छू गई। इससे वह करंट की चपेट में आ गए। करंट से बंटी गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन तत्काल उन्हें छर्रा के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




उनकी मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। वह अपने पीछे पत्नी व तीन बेटियों को रोता छोड़ गए हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें