फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खेलते-खेलते बच्ची ट्यूबवेल की कुंडी में गिरी, हुई मौत

Sun, 30 Jul 2023 11:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

दो वर्षीय बेटी नित्या ट्यूबेल की कुंडी में मिली। बच्ची को पानी से बाहर निकाला गया। उसे आनन- फानन जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
ट्यूबवेल प्रतीकात्मक - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना हाथरस गेट क्षेत्र के नगला बनारसी में एक बच्ची ट्यूबवेल की कुंडी में मिली। परिजन आनन फानन में बच्ची को जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


अंजनिया निवासी नगला बनारसी थाना हाथरस गेट की हाथरस मंडी में पल्लेदारी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। रविवार को उनकी दो वर्षीय बेटी नित्या ट्यूबेल की कुंडी में मिली। बच्ची को पानी से बाहर निकाला गया। उसे आनन- फानन जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

परिजन अस्पताल परिसर में ही रोने बिलखने लगे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची खेलते-खलते कुंडी के पास पहुंच गई। किसी तरह से वह कुंडी में गिर गई होगी। जिससे उसकी मौत हो गई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें