फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां गए बंद हुई गोशालाओं के गोवंश?

Tue, 30 Apr 2019 12:53 AM IST
Mohd Rafeek प्रशांत भारती हाथरस।
विज्ञापन
पराग डेयरी में बनी गोशाला में फैली अव्यवस्थाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में तैयार की गईं 36 अस्थाई गोशालाओं में से मात्र 16 ही संचालित हैं। सभी 36 गोशालाओं में करीब 2400 गोवंश रखे गए थे। लेकिन अब इन 16 गोशालाओं में 1519 गोवंश रह रहे हैं। बाकी 881 गोवंश कहां गए इसके बारे में किसी को कुछ जानकारी नहीं है। जिले में आवारा पशुओं की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से 36 गोशालाएं खोलकर इनमें आवारा गोवंशों को रखा गया था, लेकिन सरकारी आंकड़ों के अनुसार इन गोशालाओं की संख्या और इनमें रह रहे गोवंशों की संख्या में भी गिरावट आती गई। आखिरकार इन गोशालाओं से अचानक गोवंश कहां चले गए? इसका अभी तक जिला प्रशासन के पास कोई जवाब नहीं हैं। सीवीओ द्वारा विगत में नगर निकायों और बीडीओ से अस्थाई गोशालाओं में गोवंशों की संख्या में आने वाली गिरावट के बारे में जानकारी मांगी है, लेकिन अभी तक किसी भी अधिकारी द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया है।


 सरकार की ओर से भी अस्थाई गोशालाओं के निर्माण किए जाने के आदेश पर जिला प्रशासन ने ब्लॉकों में आवारा पशुओं को रखने के लिए मनरेगा व अन्य विभागों की मदद से 36 अस्थाई गोशालाओं का निर्माण कराया था। जिनमें 2400 की संख्या में पशुओं का रखा गया। लेकिन अब मात्र 16 अस्थाई गोशाला ही संचालित हैं। सवाल ये है कि जो गोशालाएं संचालित नहीं हैं, उनके पशु कहां हैं? सीवीओ बीपी सिंह ने सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी और सभी ब्लॉकों के बीडीओ को पत्र लिखकर जबाव मांगा है।
विज्ञापन


सीवीओ को कारण बताओ नोटिस
सासनी क्षेत्र में पराग डेयरी में गोवंश की मौत के मामले में एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला ने सीवीओ को कारण बताओ नोटिस दिया है। उल्लेखनीय है कि पराग डेयरी परिसर में बनी अस्थाई गोशाला में डीएम के निरीक्षण के बाद भी अव्यवस्थाएं बनी हुईं है। रविवार को पांच गोवंश की मौत हो गई। इस मामले में सीवीओ की लापरवाही मानते हुए कारण बताओ नोटिस दिया गया है। लिखकर इस बारे में जानकारी मांगी है।
विज्ञापन




वर्तमान स्थिति
शहरी क्षेत्रः
अस्थाई गोशालाएं - 4
गोवंशों की संख्या - 304
ग्रामीण क्षेत्रः  
अस्थाई गोशालाएं - 12
गोवंशों की संख्या - 1215

सभी नगर निकायों के ईओ और ब्लॉकों के बीडीओ से लगातार गोवंशों की संख्या में गिरावट की वजह पूछी गई है, अभी तक किसी भी अधिकारी द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया है।
बीपी सिंह, सीवीओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें