फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: यह कैसी सत्र परीक्षा.. पढ़ाई हो नहीं सकी, आ गए इम्तिहान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के परिषदीय विद्यालयों में आज से सत्र परीक्षा शुरू होगी। बीते तीन महीने की पढ़ाई का आकलन होगा, लेकिन इस दौरान पढ़ाई प्रभावित रही। शिक्षक अंतरजनपदीय तबादलों, स्कूलों के विलयीकरण और समायोजन सहित अन्य प्रक्रियाओं में उलझे रहे, इसलिए पढ़ाई का माहौल ही नहीं बन सका।
विज्ञापन

अब परीक्षा के नाम पर खानापूर्ति ही हो सकेगी। बच्चों को प्रश्नपत्रों का वितरण न कर ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न लिखकर परीक्षाएं कराई जाएंगी। शैक्षिक सत्र के शुरूआत से विभिन्न कार्य के चलते पढ़ाई प्रभावित रही है। शैक्षिक सत्र के शुरू होने के साथ ही अंतर जनपदीय तबादले, स्कूलों के विलयीकरण, स्वैच्छिक समायोजन प्रकिया सहित कई क्रियाकलाप शुरू हो गए। इन क्रिया कलापों के चलते शैक्षिक कार्य प्रभावित हो गया।
शुरुआती तीन महीनों में ही कुछ विद्यालयों का विलयीकरण निरस्त हुआ, इस दौरान फिर शिक्षकों को वापस स्थानांतरित किया गया। कुछ विद्यालयों को बाल वाटिका के रूप में विकसित करने की प्रकिया की गई। अब आज से सभी परिषदीय विद्यालयों में सत्र परीक्षा शुरू होंगी। बीएसए स्वाति भारती ने बताया कि सोमवार से सभी परिषदीय विद्यालयों में सत्र परीक्षा शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें