फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: स्वच्छता व निर्माण के लिए खर्च होंगे 15 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन स्तर से 15वें वित्त आयोग के अंतरगत होने वाले विकास कार्यों के लिए बजट जारी कर दिया गया है। इसे लेकर नगर पालिका की ओर से स्वच्छता व विकास कार्यों का खाका खींचना शुरू कर दिया गया है। हाथरस नगर पालिका की ओर से करीब 15 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

हाथरस नगर पालिका क्षेत्र के सभासदों के अलावा आम जनता से प्राप्त होने वाले प्रस्तावों को मिलाकर तैयार किए जा रही कार्य योजना में स्वच्छता को लेकर कई योजनाएं तैयार की जा रही हैं। वहीं शहर में तमाम इलाकों में नाली, खड़ंजा के अलावा इंटरलॉकिंग टाइल्स, सीसी सड़क आदि का निर्माण कार्य कराया जाएगा। 15वें वित्त आयोग की ओर से जारी किए करीब 15 करोड़ रुपये से यह विकास कार्य कराए जाएंगे, ताकि शहर में जगह-जगह जर्जर सड़क, जर्जर नाली आदि को दुरुस्त कर आमजन राहत दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें