कस्बा मुरसान जीएसएएस इंटर कॉलेज में चल रही प्री बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह ने सोमवार को किया। इस दौरान विद्यालय में प्रधानाचार्य सहित 27 शिक्षक व अन्य स्टाफ गैरहाजिर मिले। एसडीएम ने रजिस्टर में सभी के नाम के सामने रेड मार्क कर स्पष्टीकरण तलब किया।
एसडीएम के अचानक सुबह 09.45 बजे पहुंचने पर विद्यालय परिसर में खलबली मच गई। कुछ स्टाफ ने विद्यालय रोजाना देरी से आने वाले अध्यापकों को फोन से इसकी सूचना दी, लेकिन उनके आने से पहले ही एसडीएम उपस्थिति रजिस्टर में रेड मार्क कर चले गए।
एसडीएम राजबहादुर सिंह का कहना है कि मुरसान के जीएसएएस इंटर कॉलेज में शिक्षक सहित अन्य स्टॉफ की संख्या 32 है। सोमवार को विद्यालय में प्री बोर्ड परीक्षा चल रही थी। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में सिर्फ पांच शिक्षक व स्टाफ मिले। गैरहाजिर स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा गया है।