फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष का सादाबाद व सहपऊ में स्वागत

Mon, 25 Jan 2016 12:12 AM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद। भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह का मई स्थित छीतरमल अग्रवाल धर्मशाला में स्वागत किया गया। भाजपा के देहात मंडल अध्यक्ष चौ. प्रेमवीर सिंह ने जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह का शॉल ओढ़ाकर, चांदी का मुकुट एवं श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया तथा मंचासीन अतिथियों का भी शॉल और फूलमालाओं से स्वागत किया। अध्यक्षता चौ. ज्ञान सिंह ने की।
विज्ञापन

श्री वासुदेव विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह का भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सुनील गौतम, जिला उपाध्यक्ष विशाल पाराशर एवं नगर मण्डल अध्यक्ष प्रभात पचौरी ने शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर अभिनंदन किया।
कस्बा मई में पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह आचार्य, सुभाष चौधरी, प्रीती चौधरी, जिला पंचायत सदस्य सत्यप्रकाश फौजी, तुलसीदास अग्रवाल, रामकुमार जूरैल आदि ने स्वागत किया तथा सादाबाद में पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह राना, हेमन्त गौतम, जतिन पाराशर आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन

सहपऊ। भाजपा नेता आनन्द शर्मा एडवोकेट के प्रतिष्ठान पर नगर एवं देहात मंडल की ओर से भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह का स्वागत किया गया। अध्यक्षता सूबेदार नत्था सिंह व संचालन जितेन्द्र वधौतिया एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर आनन्द शर्मा एडवोकेट, सुभाष चौधरी, महेन्द्र सिंह आचार्य आदि ने भी कार्यक्रम का सम्बोधित किया। नगराध्यक्ष अंशुल पंडित, राघवेन्द्र सिंह, डॉ. सुरेन्द्र सिंह राघव, विजय सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख, विशाल कौशिक युवा मोर्चा अध्यक्ष आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें