फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रोते हुए बोलीं दादी...अब पोते को कौन बांधेगा राखी

Sun, 12 Jul 2026 02:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मढ़नई में पोखर में डूबने से चार वर्षीय सोना की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। दादी बिलखते हुए बार-बार यही कह रही थीं कि अब उनके पोते की कलाई पर राखी कौन बांधेगा। यह सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
विज्ञापन

सोना के पिता सत्यवीर सिंह दिल्ली में प्लास्टिक कबाड़ का काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके दो बच्चे हैं। चार वर्षीय सोना बड़ी संतान थी, जबकि उसका छोटा भाई अभी महज दो वर्ष का है। मासूम बेटी की असमय मौत से माता-पिता सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसे के बाद परिवार की कई महिलाएं बेसुध हो गईं, जिन्हें परिजनों ने संभाला। गांव में भी शोक का माहौल है। शादी की तैयारियों में जुटा परिवार कुछ ही घंटों में ऐसे गम में डूब गया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। मासूम सोना की मौत से हर किसी की आंखें नम हैं और पूरे क्षेत्र में घटना की चर्चा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें