फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पिता के साथ भात की रस्म में आई बच्ची की पोखर में डूबने से मौत

Sun, 12 Jul 2026 02:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव मढ़नई में परिजनों के साथ शादी में आई चार साल की बच्ची सोना की पोखर में डूबने से मौत हो गई। उसके पिता के फुफेरे भाई की शादी थी, जिसमें वह परिवार के साथ भात देने आए थे। इस हादसे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सादाबाद के देव नगर, सलेमपुर रोड निवासी सत्यवीर सिंह की बुआ के बेटे प्रवीण पुत्र युगराज सिंह निवासी मढ़नई की शादी है और रविवार को बरात आगरा के शमशाबाद क्षेत्र में जानी थी। शादी से पहले शनिवार को गांव मढ़नई में भात कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें सत्यवीर सिंह अपनी चार वर्षीय बेटी सोना और अन्य परिजनों के साथ शामिल होने पहुंचे थे।
परिजनों के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब दो बजे सोना घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई। काफी देर तक उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। सूचना पुलिस को दी गई। देर शाम घर के निकट स्थित पोखर में तलाश करने पर बच्ची का शव पानी में दिखाई दिया। ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शादी की तैयारियों के बीच अचानक हुए इस हादसे से पूरे परिवार की खुशियां गम में बदल गईं। सूचना मिलने पर थाना सादाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजन बच्ची के शव को अपने सादाबाद स्थित आवास ले गए। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें