फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं उठी डोली: शादी के बंटे कार्ड, युवती के परिजन देने गए पीली चिट्ठी, दूल्हे ने कही ऐसी बात कि उड़े होश

Mon, 08 Apr 2024 09:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

23 अप्रैल का शादी समारोह आयोजित होना है। युवती के परिजन जोर-शोर से शादी की तैयारी में जुटे हैं और रिश्तेदार व परिचितों के यहां शादी के कार्ड भी बांट रहे हैं। युवती के परिजन जब युवक के यहां शादी के कार्ड और पीली चिट्टी देने पहुंचे तो दूल्हा और उसके परिजनों ने शादी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
दुल्हन - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी से ठीक 15 दिन पहले दूल्हा व उसके परिजनों पर दहेज में अतिरिक्त दो लाख रुपये की मांग करने व पैसे नहीं देने पर शादी से इंकार करने का आरोप लगा है। इसे लेकर 8 अप्रैल को युवती के परिजन कोतवाली सदर पहुंचे और दूल्हा और उसके परिजनों की शिकायत करते हुए पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया।

विज्ञापन


कासगंज जिले के मारहरा निवासी युवती की कोतवाली सदर क्षेत्र के नाई का नगला निवासी एक युवक के साथ शादी तय हुई है। 23 अप्रैल का शादी समारोह आयोजित होना है। युवती के परिजन जोर-शोर से शादी की तैयारी में जुटे हैं और रिश्तेदार व परिचितों के यहां शादी के कार्ड भी बांट रहे हैं। युवती के परिजन जब युवक के यहां शादी के कार्ड और पीली चिट्टी देने पहुंचे तो दूल्हा और उसके परिजनों ने शादी करने से इनकार कर दिया। यह सुनते ही युवती के परिजनों के होश फाख्ता हो गए। युवती और उसके परिजन सोमवार को दूल्हा व उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली सदर पहुंचे। 

उन्होंने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि 23 अप्रैल को शादी प्रस्तावित थी। जब दूल्हे के घर पर शादी का कार्ड और पीली चिट्टी लेकर पहुंचे तो दूल्हे ने शादी करने से मना कर दिया। उसका कहना है कि पहले दो लाख रुपये दो, उसके बाद शादी करुंगा। युवती के परिजनों ने दूल्हा और उसके परिजनों को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई बात नहीं बनी। युवती अपने परिजनों के साथ कोतवाली सदर पहुंची और आरोपी दूल्हा और उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी का कहना है कि तहरीर प्राप्त होने पर जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें