फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Weather: अचानक मौसम ने मारी पलटी, बूंदाबांदी से लुढ़का पारा, बाजारों में रहा सन्नाटा

Sat, 24 Jan 2026 11:47 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ठंडी हवाओं और नमी के कारण सुबह-शाम की सर्दी और ज्यादा चुभने लगी है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को मौसम परिवर्तन से परेशानी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते नजर आए।
विज्ञापन
बारिश के दौरान आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर जातीं गाड़ियां - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले में 23 जनवरी को मौसम ने अचानक करवट बदल ली, जिससे लोगों को एक बार फिर ठंड का अहसास होने लगा। बीते कई दिनों से निकल रही तेज धूप का सिलसिला थम गया और सुबह से ही ठंडी हवाओं के साथ आसमान में घने बादल छाए रहे। शाम तक रुक-रुककर कई बार बारिश होती रही।

विज्ञापन


23 जनवरी की सुबह से ही मौसम में ठंडक महसूस की जाने लगी थी। दोपहर से पहले हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिसने ठंड को और बढ़ा दिया। बारिश के कारण बाजारों और सड़कों पर भी रौनक कुछ कम दिखाई दी। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डाॅ. बलवीर सिंह ने बताया कि दिनभर बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के चलते अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं बढ़ सका। रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री से गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे ठिठुरन और गलन दोनों में इजाफा हुआ।
विज्ञापन


ठंडी हवाओं और नमी के कारण सुबह-शाम की सर्दी और ज्यादा चुभने लगी है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को मौसम परिवर्तन से परेशानी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते नजर आए। आज भी तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। अगले कुछ दिनों तक सुबह-शाम ठंडी हवाएं चलने और हल्की नमी बने रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें