सिकंदराराऊ के एक मोहल्ले में बारिश से हुआ जलभराव। संवाद
- फोटो : Samvad
कस्बे में बुधवार की सुबह आठ बजे से नौ बजे तक हुई मानसून की पहली बारिश ने भीषण गर्मी से तो राहत दिलाई, लेकिन नगर की सफाई व्यवस्था की भी पोल खोल दी। कई इलाकों में जलभराव होने से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
खासकर नगर के बारहसैनी मोहल्ला, नयागंज बाजार, मटकोटा और नौरंगाबाद में हालात भयावह रहे, जबकि पालिका ने पहले ही नालों की बेहतर सफाई का दावा किया था। उधर, पंत चौराहे पर निर्माणाधीन सीसी रोड के कारण हाथरस रोड पर लगाया गया मिट्टी का बंधा बारिश में धंस गया, जिससे सड़क पर कीचड़ हो गया और राहगीरों व दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर पालिकाध्यक्ष मुशीर अहमद का कहना है कि नालों की सफाई होने से जल्दी पानी की निकासी हो गई। अगली बारिश से पहले जलनिकासी के और बेहतर प्रबंध किए जाएंगे। संवाद