खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।
- फोटो : HATHRAS
नेहरू युवा केंद्र के बैनर तले स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को एसजीएस इंटर कॉलेज बहरदोई (सहपऊ) में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य उमेश कुमार ने स्वामी विवेकानंद के छवि चित्र पर माल्यार्पण किया।
देवांत चौधरी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। युवाओं के मध्य निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिताएं भी हुईं। लंबी कूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग में वसीम खान प्रथम, अजय बघेल द्वितीय और साहिल खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में भावना कुमारी प्रथम, सोनम सिसौदिया द्वितीय एवं अर्चना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध में पल्लवी सिसौदिया ने प्रथम, आमिर खान ने द्वितीय एवं सोनम सिसौदिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लटूरी सिंह, महावीर सिंह, सतीश कुमार, संग्राम सिंह, विपिन कुमार, पवनेंद्र कुमार, मुमताज अली, भीकम सिंह, रामवीर सिंह, डौली कुमारी आदि मौजूद थे।