फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ईओ-बाबू से परेशान वार्ड सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफा देने का एलान किया

Wed, 26 Mar 2025 02:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत हसायन में दो वर्ष से बोर्ड बैठक नहीं कराने, मनमाने ढंग से प्रस्ताव पास करने, वार्ड सदस्यों का फोन नहीं उठाने का मुद्दा तूल पकड़ गया है। वार्ड सदस्यों ने मंगलवार को डीएम राहुल पांडेय को पत्र भेज कर ईओ और एक बाबू का 15 दिन में तबादला करने की मांग की है। तबादला नहीं होने की सूरत में सामूहिक रूप से इस्तीफा देने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन




नगर पंचायत के वार्ड सदस्यों ने मंगलवार को डीएम राहुल पांडेय को इसका शिकायती पत्र भेजकर 15 दिन के अंदर दोनों कर्मचारियों का तबादला करने की मांग उठाई है। पत्र में कहा गया है कि नगर पंचायत हसायन में तैनात अधिशासी अधिकारी संदीप सारस्वत, लिपिक बाबूराम मनमानी कर रहे हैं। दोनों ही वार्ड सदस्यों का फोन नहीं उठाते हैं। जनता कार्यालय में चक्कर लगा कर परेशान है, किसी का काम नहीं हो रहा है।



वार्ड सदस्यों ने आरोप लगाया है कि दो वर्ष से नगर पंचायत की बोर्ड बैठक नहीं हुई है। बैठक के उपस्थित रजिस्टर पर बहाने से वार्ड सदस्यों के हस्ताक्षर करा लिए जाते हैं। बोर्ड बैठक में किसी भी वार्ड सदस्य का कोई भी प्रस्ताव आज तक पास नहीं हुआ है।
विज्ञापन




मनमाने प्रस्ताव पास कर दिए जाते हैं। अगर उनका तबादला नहीं हुआ तो वार्ड सदस्य सामूहिक रूप से डीएम को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। शिकायती पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले वार्ड सदस्य राहुल कुमार, अंकुर शर्मा, विपिन कुमार, सकीना देवी, सुनीता देवी, देववती, कुलदीप कुमार, पुरुषोत्तम कुशवाहा, संतोष कुमार, हिमांशु वार्ष्णेय हैं।




सदस्य निराधार आरोप लगा रहे हैं। वह अपनी स्वार्थपूर्ति के लिए अनावश्यक दबाव बनाते हैं।
-भागवती देवी, चेयरमैन हसायन




बोर्ड की बैठक बुलाने का अधिकार चेयरमैन का होता है। विकास कार्य 15वें वित्त योजना की धनराशि से होते हैं। यह कार्य भी डीएम की स्वीकृति से होते हैं। इसमें हम कोई हेराफेरी नहीं कर सकते। सदस्य इस्तीफा दे रहे हैं, यह बात मेरे संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन

-संदीप सारस्वत, ईओ नगर पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें