फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जहरखुरानी कर युवक से 2.52 लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़-आगरा हाईवे पर मंगलवार तड़के एक युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। युवक से बदमाश 2.52 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। युवक बेहोशी की हालत में मिला। सूूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन




चंदपा के नगला भुस के पास गांव सुरंगपुरा निवासी आकाश को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया। वह जयपुर से अपने गांव लौट रहा था। मंगलवार की तड़के अंधेरे का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने उसे अकेला देख रोका।


पहले ब्लेड से हमला किया, फिर बंधक बनाकर कुछ सुंघा दिया। इसके बाद बदमाश उससे 2.52 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। बेहोशी की हालत में मिले आकाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। अभी उसे पूरी तरह से होश नहीं आया है, वह अचेत है।
विज्ञापन




सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर का कहना है कि मामला कुछ संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पीड़ित के शरीर पर ब्लेड के निशान हैं और जेब फटी हुई है। प्रथम दृष्टया यह जहरखुरानी का मामला लग रहा है। पीड़ित के होश में आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें