फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गली की दीवार गिरी, मलबे में दबने से युवक की मौत, परिवार में छाया मातम

Sun, 22 Sep 2024 04:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सिकंद्राराऊ के गांव जिमिसपुर में एक दीवार गिर गई, उसके मलबे में दबकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
विज्ञापन
मृतक सतीश चंद्र - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिन पहले बारिश बेशक थम गई, लेकिन जर्जर मकान और दीवारों के गिरने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। जिसकी वजह बारिश के पानी का अभी तक भरा रहना है। सिकंद्राराऊ के गांव जिमिसपुर में एक दीवार गिर गई, उसके मलबे में दबकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


गांव जिमिसपुर की कुछ गलियों में अभी भी पानी भरा हुआ है। एक गली में पानी भरा हुआ है। गांव निवासी 35 वर्षीय सतीश चंद्र पुत्र रनवीर सिंह जब एक गली में से होकर निकल रहे थे, बीती रात अचानक गली के सहारे की दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में वह दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। 

कुछ लोगों ने उसे बाहर निकाला और उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने सतीश चंद्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सतीश चंद्र खेती-बाड़ी करते थे। उनकी मौत से परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें