फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मीट की अवैध दुकानों को बंद कराने की मांग

Sun, 22 Sep 2024 06:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
गो सेवकों ने शनिवार को एडीएम न्यायिक शिवनारायण शर्मा को ज्ञापन सौंपकर अवैध रूप से चल रहीं मीट की दुकानों को बंद कराने की मांग की। आरोप लगाया गया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा नियमावली का उल्लंघन कर मीट बिक्री के लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। ज्ञापन में गो सेवक सचिन दीक्षित ने कहा कि इन अवैध दुकानों की आड़ में अवैध गतिविधियां भी संचालित हो रही हैं। एडीएम न्यायिक ने मौके पर ही खाद्य सुरक्षाधिकारी को बुलाकर प्रकरण में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रशांत, राहुल, रोहित, मनोज, विष्णु, नीतेश, विश्वबंधु पाराशर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें