गांव खाेंड़ा में बिजली गिरने से गिरी दीवार। स्रोत : स्वयं
- फोटो : Samvad
गांव खोंड़ा में मंगलवार की रात को आंधी-बारिश के दौरान रूपप्रकाश गौतम के मकान पर बिजली गिर गई, जिससे उनके मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में वहां बंधे पशुओं के अलावा घर के अंदर मौजूद परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए।
गांव खोंड़ा निवासी रूपप्रकाश गौतम ने घर के पास ही पशु बांधने और उनके चारे आदि की व्यवस्था के लिए दीवार लगाकर उसके ऊपर टिन शेड डाल रखी है।
मंगलवार की रात को आई तेज आंधी एवं बारिश में अचानक तेज गरज के साथ ही टिन शेड की दीवार पर बिजली गिर गई, जिससे टिन शेड के नीचे बंधी पड़िया बाल-बाल बच गई। पीड़ित ने इसकी सूचना प्रधान एवं क्षेत्रीय लेखपाल को दी। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की और अपनी रिपोर्ट तहसीलदार को भेज दी है। संवाद