फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchayat Election: बन रही वोटर लिस्ट, 29 सितंबर तक ऐसे बन सकते हैं मतदाता

Fri, 22 Aug 2025 10:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर नई वोटर लिस्ट बनाई जाएगी। एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी व्यक्तियों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल किए जाएंगे। यह काम 29 सितंबर तक किया जाएगा।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट बनाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। 29 सितंबर तक नये वोटरों का नाम इसमें जोड़ा जाएगा। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल पांडेय ने चुनाव आयोग से जारी निर्देश जिला स्तर पर जारी किए हैं।

विज्ञापन

  
उन्होंने कहा है कि बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर नई वोटर लिस्ट बनाई जाएगी। एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी व्यक्तियों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल किए जाएंगे। यह काम 29 सितंबर तक किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर तक लिए जाएंगे। घर-घर जाकर ऑनलाइन प्राप्त हुए आवेदन पत्रों की जांच होगी। 

यह जांच 23 से 29 सितंबर तक की जाएगी। सात अक्तूबर से 24 नवंबर तक कंप्यूटरीकृत वोटर लिस्ट तैयार की जाएगी। पांच दिसंबर को अंनतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। डीएम ने कहा है कि अगर बीएलओ गणना और सर्वेक्षण के लिए नहीं पहुंचते हैं तो उसकी सूचना एडीएम फाइनेंस को दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें