फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आंगन में लेट रहे किशोर को सांप ने डसा, हुई मौत, परिवार में छाया मातम

Fri, 22 Aug 2025 10:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कान्हा घर के आंगन में लेटा था। अचानक सांप ने उसे डस लिया। परिजन एकत्रित हो गए। उसे अचेत अवस्था में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर  कर दिया गया।
 
विज्ञापन
सांप प्रतीकात्मक - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव हीरागढ़ी में सांप के डसने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


21 अगस्त दोपहर हीरागढ़ी निवासी राजकुमार का 14 वर्षीय पुत्र कान्हा घर के आंगन में लेटा था। इसी दौरान अचानक सांप ने उसे डस लिया। जिससे उसकी चीख निकल गई। चीख सुन परिजन एकत्रित हो गए। उसे अचेत अवस्था में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। 
विज्ञापन


निजी अस्पताल से कान्हा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उपचार के लिए उसे बागला जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन रोते बिलखते शव को घर ले गए। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें