फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हर बूथ पर बनेंगे मतदाता सहायता केंद्र, प्रत्येक कार्यदिवस पर बैठेंगे बीएलओ

Tue, 03 Feb 2026 05:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मतदाता सहायता केंद्र इस प्रकार स्थापित किए जाएंगे कि इनके पास पहुंचते ही मतदाता आसानी से इनको पहचान सकें। इन केंद्रों पर बैनर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
मतदाता सूची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदाता सहायता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक उपस्थित रहेंगे। 

विज्ञापन


बीएलओ के पास संबंधित मतदान केंद्र की छह जनवरी 2026 को प्रकाशित मतदाता सूची उपलब्ध रहेगी, ताकि मतदाता अपना नाम आसानी से खोज सकें। इसी सूची पर मतदाता आवश्यकतानुसार अपने दावे एवं आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। 

जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स ने सभी एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को सहायता केंद्र स्थापित करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि मतदाता सहायता केंद्र इस प्रकार स्थापित किए जाएंगे कि इनके पास पहुंचते ही मतदाता आसानी से इनको पहचान सकें। इन केंद्रों पर बैनर लगाए जाएंगे। इन सभी व्यवस्थाओं की निगरानी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें