हाथरस। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया सोमवार को खत्म हो गई। जांच में बसपा प्रत्याशी विनोद उपाध्याय और सत्तापक्ष की प्रत्याशी ओमवती यादव के नामांकन सही पाए गए हैं।
सोमवार को नाम वापसी का दिन था, लेकिन दोनों में से किसी ने नाम वापस नहीं लिया। जिससे अब दोनों के बीच कांटे का मुकाबला तय हो गया है। 11 सदस्यों को लेकर बैठा सत्तापक्ष हालांकि बहुमत के आंकड़े से अभी दूर है, लेकिन उसे पूरी उम्मीद है कि चुनाव से पहले वह बहुमत का जुगाड़ कर लेगा। सत्तापक्ष के इन दावों ने बसपा की चिंता और बढ़ा दी है।
सवाल उठ रहा है कि सत्तापक्ष के दावों का आधार क्या है। वह ऐसा कौन सा कमाल करने जा रहे हैं, जिससे उन्हें रातों-रात बहुमत का आंकड़ा मिल जाएगा।