फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: भैंस चोरों को ग्रामीणों ने खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के गांव इसेपुर एवं महमूदपुर नगला ढक में भैंस चुराने आए चोरों को ग्रामीणों ने खदेड़ कर भगा दिया। शनिवार देररात गांव इसेपुर तथा पड़ोस के गांव महमूदपुर नगला ढक में कुत्तों के भौंकने से ग्रामीणों को कुछ आहट हुई। जगार होते ही दोनों गांव के लोग टार्च जला कर सक्रिय हो गए। आवाज लगाने लगे। चारों ओर से ग्रामीणों ने घेराबंदी की और चोरों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार चोरों का यह गैंग अपने साथ छोटी गाड़ी लेकर आता है तथा भैंस को उसमें लाद कर चंपत हो जाता है। गत वर्षों में ग्रमीणों के ज्यादा घेराबंदी करने पर चोरों के यह गैंग फायरिंग कर चुके हैं। सीओ श्यामवीर सिंह ने कहा कि ग्रामीण इलाकों की समस्त चौकियों को सावधान कर रात में गश्त लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें