फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय संकल्प बाइक रैली से भाजपाइयों ने दिखाया दम

Sun, 03 Mar 2019 12:12 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
बिसावर में बाइक रैली निकालते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सादाबाद। विजय संकल्प यात्रा के तहत भाजपाइयों ने शनिवार को सादाबाद से जिला स्तरीय बाइक रैली निकाली। बाइक रैली में काफी संख्या में भाजपाई उमड़ पड़े। भाजपाई पूरे जोश से भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। रैली का सादाबाद, बिसावर और सहपऊ  में जोशीला स्वागत हुआ।
विज्ञापन


रैली के शुभारंभ से छाबी मियां बाग में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद राजेश दिवाकर ने कहा कि अब देश की जनता के सामने पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। भाजपा की नीतियों से महागठबंधन की हवा निकल चुकी है। विपक्षियों ने अभी से ही हार मान ली है। 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत निश्चित है। लोकसभा संयोजक पंकज गुप्ता ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से जो कहा, उसे पूरा कर दिखाया।

पुलवामा में 40 जवानों की मौत के बदला 300 आतंकियों को मारकर ले लिया। विग कमांडर अभिनंदन को भी 24 घंटे में ही पाक से भारत में लाने का काम किया। लोकसभा संयोजक पंकज गुप्ता, सफाई आयोग की सदस्य मंजू दिलेर, सह संयोजक बंटी चौधरी, भारतीय खाद्य निगम के सदस्य डॉ. अविन शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। तदुपरांत रैली की शुरूआत सांसद राजेश दिवाकर ने हरी झंडी दिखाकर की। बाइक रैली के जरिए भाजपाइयों ने सादाबाद से सहपऊ, सहपऊ से बिसावर और बिसावर से मुरसान में भ्रमण किया। बिसावर में भाजपाइयों को खाने का वितरण किया गया।
विज्ञापन


बाइक रैली में यात्रा संयोजक हरीशंकर राना उर्फ भूरा पहलवान, चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, मंडल संयोजक अनिल पाराशर, सांसद प्रतिनिधि डॉ. महेंद्रपाल शर्मा, महेंद्र सिंह आचार्य, डॉ. देवचंद्र गौड़, नगर मंडल अध्यक्ष प्रभात पचौरी, जिला मंत्री सुनील गौतम, तुलसीदास अग्रवाल, प्रीती चौधरी, डॉ. मथुरा प्रसाद गौतम, नवीन गौतम, बबलू गौतम, अंकुश गौड, उदय कुमार बाल्मीकि, सुधीर गर्ग, पूर्व विधायक रामसरन आर्य, ओमवीर प्रधान, जितेंद्र बधौतिया, संदीप ठाकुर सहित अन्य काफी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें