फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवागत डीएम ने संभाला कार्यभार, पुराने ने छोड़ा

Sun, 03 Mar 2019 12:12 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में कार्यभार संभालते नवागत डीएम प्रवीण कुमार लक्षाकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। शनिवार को  डीएम डॉ.रमाशंकर मौर्य का चुनाव आयोग के निर्देश पर शासन ने तबादला कर दिया। तबादले के थोड़ी देर बाद डीएम चार्ज छोड़कर लखनऊ रवाना हो गए। उनकी तैनाती विशेष सचिव पंचायती राज विभाग में हुई है। उनके स्थान पर पंचायती राज विभाग के विशेष सचिव प्रवीन कुमार लक्षकार को जिले के डीएम के रूप में तैनात किया गया है। नवागत डीएम ने रात्रि 10 बजे के लगभग यहां कलेक्ट्रेट पहुंचकर चार्ज भी ले लिया। एक दिन के अंदर पिछले डीएम द्वारा चार्ज छोड़ने और नवागत डीएम द्वारा चार्ज लेने को लेकर खासी चर्चाएं रहीं।  
विज्ञापन


शनिवार को दिन में डीएम डॉ.रमाशंकर मौर्य के तबादले का आदेश आया। उनकी तैनाती विशेष सचिव पंचायती राज विभाग में हुई। इसी विभाग में विशेष सचिव प्रवीण कुमार लक्षकार का तबादला जिले में डीएम के रूप में कर दिया गया। दिन में जैसे ही तबादले का आदेश आया। डॉ.मौर्य ने थोड़ी देर में ही चार्ज एडीएम अशोक कुमार शुक्ला को दे दिया और वह यहां से लखनऊ रवाना हो गए। इसे लेकर खासी चर्चाएं रही।

वहीं यहां कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों व अधिकारियों को यह जानकारी मिल गई कि नये डीएम प्रवीन कुमार लक्षकार आज ही चार्ज लेंगे तो कर्मचारी व अन्य अधिकारी तैयारी में जुट गए। रात्रि 10 बजे के लगभग नवागत डीएम ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर चार्ज ले लिया। उन्होंने कोषागार का चार्ज लिया और अधीनस्थ अधिकारियों से परिचय भी किया। देर रात  तक कर्मचारी व अधिकारी कलेक्ट्रेट में ही मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें