फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ड्यूटी पर पीआरडी जवान का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, एसपी ने जिला कमांडेंट को भेजा पत्र

Fri, 24 Jul 2026 05:57 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

वीडियो में एक टाटा मैजिक खड़ी हुई दिखाई देती है। पीआरडी जवान वीडियो बना रहे शख्स के पास आता है, जो उसे मुट्ठी में 500 रुपये थमा देता है। जवान मुट्ठी में ही उस नोट को देखता है और फिर वाहन के पास खड़े यातायात सिपाही को इशारे से कुछ समझाने का प्रयास करता है। 
विज्ञापन
वीडियो में रिश्वत लेता दिख रहा पीआरडी जवान - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस शहर के मधुगढ़ी चौराहे पर ट्रैफिक ड्यूटी में लगे एक पीआरडी जवान का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी ने जिला कमांडेंट को पत्र भेजा है। वहीं यातायात पुलिस कर्मी की भूमिका को लेकर जांच क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक को सौंपी है। घटना से यातायात पुलिस में खलबली मची है।

विज्ञापन


बुधवार की रात यह वीडियो वायरल हो गया है, जिसके बाद ट्रैफिक व्यवस्था पर कई सवाल उठ रहे हैं। वीडियो मधुगढ़ी चौराहा का है, जिसमें एक टाटा मैजिक खड़ी हुई दिखाई देती है। पीआरडी जवान वीडियो बना रहे शख्स के पास आता है, जो उसे मुट्ठी में 500 रुपये थमा देता है। जवान मुट्ठी में ही उस नोट को देखता है और फिर वाहन के पास खड़े यातायात सिपाही को इशारे से कुछ समझाने का प्रयास करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वाहन वहां से निकल जाता है। प्रसारित वीडियो पर तमाम लोग अपनी राय देते हुए पुलिस की यातायात व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि इस वीडियो की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें