वीडियो में एक टाटा मैजिक खड़ी हुई दिखाई देती है। पीआरडी जवान वीडियो बना रहे शख्स के पास आता है, जो उसे मुट्ठी में 500 रुपये थमा देता है। जवान मुट्ठी में ही उस नोट को देखता है और फिर वाहन के पास खड़े यातायात सिपाही को इशारे से कुछ समझाने का प्रयास करता है।
हाथरस शहर के मधुगढ़ी चौराहे पर ट्रैफिक ड्यूटी में लगे एक पीआरडी जवान का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी ने जिला कमांडेंट को पत्र भेजा है। वहीं यातायात पुलिस कर्मी की भूमिका को लेकर जांच क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक को सौंपी है। घटना से यातायात पुलिस में खलबली मची है।
विज्ञापन
बुधवार की रात यह वीडियो वायरल हो गया है, जिसके बाद ट्रैफिक व्यवस्था पर कई सवाल उठ रहे हैं। वीडियो मधुगढ़ी चौराहा का है, जिसमें एक टाटा मैजिक खड़ी हुई दिखाई देती है। पीआरडी जवान वीडियो बना रहे शख्स के पास आता है, जो उसे मुट्ठी में 500 रुपये थमा देता है। जवान मुट्ठी में ही उस नोट को देखता है और फिर वाहन के पास खड़े यातायात सिपाही को इशारे से कुछ समझाने का प्रयास करता है।
इसके बाद वाहन वहां से निकल जाता है। प्रसारित वीडियो पर तमाम लोग अपनी राय देते हुए पुलिस की यातायात व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि इस वीडियो की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।