जिला महिला अस्पताल के स्वास्थ्य संविदा कर्मी का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) के तहत कार्यरत पुनीत किसी व्यक्ति से रुपये लेकर मेज की दराज में रखता हुआ नजर आ रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह संविदा कर्मी जिला महिला अस्पताल में जन्म प्रमाणपत्र बनाने में सहयोग करता है। आरोप है कि जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर ही उसने किसी से रुपये लिए होंगे। इस संबंध में सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच के लिए समिति का गठन कर दिया गया है।