फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात करने के बहाने छात्र का मोबाइल फोन पार कर ले गया शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बात करने के बहाने छात्र का मोबाइल फोन पार कर ले गया शातिर
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र के बैनीगंज बाजार में शातिर ने दिया घटना को अंजाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के बैनीगंज में एक शातिर युवक पॉलीटेक्निक के छात्र का मोबाइल फोन बात करने के बहाने पार कर ले गया। छात्र ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। उसने पुलिस से शिकायत की है।
कोतवाली हाथरस गेट के गांव नगला सुक्खा रुहेरी निवासी भूकेश कुमार एमजी पॉलीटेक्निक संस्थान में पढ़ता है। बुधवार को भूकेश कुमार मोबाइल फोन पर बात करते हुए बैनीगंज बाजार से होकर पैदल-पैदल आ रहा था। यहां पर सरस्वती हॉस्पिटल के निकट उसे एक युवक मिला और उसने भूकेश से कहा कि उसके परिवार का सदस्य अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सिलसिले में अपने घर पर बात करनी है। बात करने के बहाने शातिर ने भूकेश से मोबाइल फोन ले लिया और उसे चकमा देकर फरार हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसकी कोई जानकारी नहीं हुई तो छात्र अपनी शिकायत लेकर कोतवाली पहुुंचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें